फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुराचार, गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुराचार के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गांव आकेड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश जबकि पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन

मामले की जांचकर्ता एसआई मुनिया देवी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद निवासी देवेश उर्फ उपेंद्र है।

 मध्य प्रदेश निवासी परिवार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है और मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार को दोनों काम पर गए हुए थे तथा उनकी पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। वहीं आरोपी देवेश भी पड़ोस में ही रहता था। बच्ची को अकेली देखकर उक्त आरोपी उसके कमरे में जाकर बच्ची के साथ उंगली से गलत हरकत करने लगा। बच्ची ने शाम को सारी बातें अपनी मां को बताई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें