फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी करने और हत्या के प्रयास का आरोपी काबू

Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना पुलिस ने 29 अप्रैल को पाल्हावास गांव के निकट भैंस चोरी तथा पिकअप चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पाल्हावास  चौक के पास से गिरफ्तार होने वाला आरोपी गांव का ही मोनू है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे रामनिवास ने बताया कि 29  अप्रैल 2015 की रात को पाल्हावास निवासी प्रशांत व बलवंत गांव सुर्खपुर में जागरण समारोह से अपने घर आ रहे थे, रास्ते में प्रशांत के चाचा देवेन्द्र की डेयरी के पास पहुंचे तो एक पिकअप साइड में खड़ी थी  तथा गांव के ही राकेश व विक्रम डेयरी की तरफ से भैंस को लेकर आ रहे थे।

शक  होने पर उनसे पूछताछ की तो लड़ाई करने के साथ ही मारने के मकसद से पिकअप उनके ऊपर चढ़ाने  की कोशिश की और अंधेरे का फायदा उठा भाग गए थे। पुलिस ने प्रशांत की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें