फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में खेल रहे दो गुटों में मारपीट

Tue, 13 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
Fight shimla
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के बाल भवन स्थित पार्क में सोमवार की शाम खेल रहे दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दौरान घायल हुए युवकों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्क में कुछ युवक खेल रहे थे। इसी दौरान किसी विवाद पर युवकों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। इस बीच कई युवक घायल हो चुके थे, पुलिस को देख युवक मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस को मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें