फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मिली जीटीआई के छात्र की लाश

Tue, 13 Sep 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मुरादाबाद जीटीआई के छात्र का कई दिन पुराना शव उसके मीरगंज स्थित बंद मकान में छत के कुंडे से लटका मिला। मृतक के दादा ने  किसी साजिश से इंकार किया है।। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मिलक  रामपुर के  हरसूनगला गधैया गांव के रामपाल कोरी का कस्बे के ललितपुरी में भी मकान है। पेशे से राजमिस्त्री रामपाल परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। 17 वर्षीय बेटा अजय मुरादाबाद से जीटीआई कर रहा था। बड़ा बेटा प्रदीप शादीशुदा है और परिवार समेत हरसूनगला में रहता है। अजय के कई दिन से घर हरसूनगला न पहुंचने पर दादा जियालाल ने पता कराया तो जानकारी मिली कि गुरुवार को अजय मीरगंज आया था। रविवार रात गहवरा में ब्याही बेटी चंचल को भेजकर उन्होंने ललितपुरी मोहल्ले के मकान में दिखवाया तो मेनगेट अंदर से बंद था और बाहरी हिस्से में मौजूद बैठक में बाहर से ताला लगा था। ऐसे में लगा कि घर में कोई है पर आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। चंचल ने पिता जियालाल को इस बारे में बताया तो कोहराम मच गया। सोमवार सुबह पुलिस ने जियालाल, बुआ चंचल और तमाम मोहल्ले वालों की मौजूदगी में बैठक का ताला तुड़वाकर मकान खुलवाया। अजय की लाश कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे से लटकी थी। लाश कई दिन पुरानी होने की वजह से उसमें बदबू आ रही थी। मकान के बगल में खाली प्लाट है और पड़ोसियों के घर कुछ दूरी पर हैं इसलिए बदबू न पहुंचने से मकान में लाश होने की किसी को भनक तक नहीं लग पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ सत्येंद्र सिंह यादव ने ने कहा कि भाई से झगड़े की बात सामने आ रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग मामले की भी छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। 
विज्ञापन

 अजय के दादा जियालाल ने बताया कि अजय को तेज गुस्सा आता था। शायद किसी बात पर उसने नाराज होकर यह कदम उठा लिया। वह बुधवार को घर से आया था और फिर उसका पता नहीं लगा। उसका मोबाइल डेढ़ महीने पहले खराब हो गया था, जिससे वह लोग उससे संपर्क नहीं कर सके। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें