फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Wed, 19 Apr 2023 04:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में कई दिनों से तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिर होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर निरीक्षक सुनील कुमार व उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार एंव बीडीपीओ अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्टेट नियुक्ति कर तहसील कार्यालय में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार की सुबह तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। इस दौरान 26 में से 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार कई दिनों से तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिर होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर निरीक्षक सुनील कुमार व उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार एंव बीडीपीओ अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्टेट नियुक्ति कर तहसील कार्यालय में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति चैक की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार भूप सिंह अपने कार्यालय में हाजिर मिले है। वहीं आफिस कानूनगो प्रवीण कुमार ने बताया कि तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल के पास तहसील बावल का अतिरिक्त चार्ज है, जो तहसीलदार साहब आज बावल तहसील मे गये हुये है। इस बारे में उन्होंने एक लिखित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। टीम को इसके अलावा कुल 26 अधिकारी व कर्मचारियों में से 13 कर्मचारी गैर हाजिर पाये गये, जिनकी सूचि बनाकर निदेशालय को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें