फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कोसली में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले होटल पर सीएम फ्लाईंग का छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद

Sat, 20 May 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि कोसली कस्बा के धारौली टी-प्वाइंट पर आशीष होटल खुला हुआ है। इस होटल में शराब बेची और पिलाई जा रही है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में होटल पर छामा मारा गया। होटल में रेड पड़ते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले।
विज्ञापन
रेवाड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के कस्बा कोसली में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक होटल पर छापेमारी की। होटल में अवैध रूप से ना केवल शराब पिलाई जा रही थी, बल्कि बेची भी जा रही थी। होटल से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गई है। कोसली थाना में एक्साइज इंस्पेक्टर की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कुर्सियों पर शराब और बीयर की बोतलें रखी मिली
जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि कोसली कस्बा के धारौली टी-प्वाइंट पर आशीष होटल खुला हुआ है। इस होटल में शराब बेची और पिलाई जा रही है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में होटल पर छामा मारा गया। होटल में रेड पड़ते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले। होटल में बिछी कुर्सियों पर शराब और बीयर की बोतलें रखी हुई थी।

फ्रीज से शराब और बीयर की बोतल बरामद
सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान एक्साइज विभाग की टीम भी साथ रही। इस दौरान होटल संचालक सतेन्द्र को हिरासत में लेकर उससे लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई परमिट नहीं मिला। सीएम फ्लाइंग ने होटल की तलाशी ली तो फ्रीज में बीयर और शराब की बोतलें भरी हुई थी। बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गई है। आरोपी होटल संचालक के खिलाफ कोसली थाना में केस भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि पिछले कुछ माह के अंदर अवैध रूप से संचालत तमाम अहातों पर कार्रवाई की गई है। बीती रात भी कोसली में रेड की गई। गैर कानूनी काम करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें