फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा

Fri, 20 Nov 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के गांव भाखली में माल रिकवर करने के लिए गुड़गांव पुलिस के साथ आया आरोपी उनकी कस्टडी से फरार हो गया।  समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


कोसली क्षेत्र के गांव भाखली निवासी वीर सिंह के खिलाफ 21 अक्तूबर को गुड़गांव पुलिस के सिटी थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा उसकी पत्नी ने दर्ज कराया था।

बृहस्पतिवार दोपहर गुड़गांव पुलिस के एएसआई रामरतन सिंह एक सिपाही के साथ आरोपी को कस्टडी में लेकर माल रिकवरी के लिए उसके गांव भाखली पहुंचे थे।

यहां देर शाम आरोपी वीर सिंह पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। गुड़गांव पुलिस ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद कोसली थाना और गुड़गांव पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी
21 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ गुड़गांव के सिटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपी वीर सिंह को गांव भाखली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी गुड़गांव पुलिस से मिलने के बाद आरोपी की तलाश के लिए कोसली एसएचओ को भी कह दिया गया है। टीम बनाकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
-वीरेंद्र सिंह, डीएसपी कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें