फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन लगाए गए शिविर में 1064 लोगों को लगाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
शिविर में उपस्थित क्लब के सदस्य, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित श्री श्याम मंदिर में रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स ने श्री श्याम दीवाना मंडल ट्रस्ट के सहयोग से तीन दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। 18 से 20 सितंबर तक आयोजित शिविर के अंतिम दिन 320 लोगों को टीका लगाया गया। तीन दिवसीय शिविर में 1064 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इससे पहले शिविर के दूसरे दिन 470 लोगों को पहली एवं दूसरी डोज लगाई गई थी।
विज्ञापन

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी याद के. सुगंध ने बताया कि शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना की वैक्सीन की पहली एवं दूसरी डोज लगाई गई। तीनों दिन में कुल मिलाकर 1064 लोग टीका लगाया गया। गौरतलब है की क्लब की ओर से पहले भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें अब तक कुल मिलाकर 2000 से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है।
क्लब की प्रधान मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया की क्लब द्वारा आयोजित यह वैक्सीनेशन शिविर तीन दिनों तक चला जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। इस शिविर में झुग्गियों के मजदूर तबके से लेकर सभी वर्गों के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मिले सहयोग की भी सराहना की। प्रोजेक्ट चेयरमैन ऋतु आहूजा ने सुचारु रूप से शिविर का संचालन किया। उन्होंने लोगों को टीकाकरण के बाद भी सावधानी बरतने की सलाह दी। भविष्य में शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। शिविर में राजीव नगर पीएचसी के डॉ. अनुज व डॉ. विकास की देखरेख में अजय अग्रवाल, एएनएम निपुल, मुन्नी, नरेंद्र, प्रवीण, अरुण व तुषार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

डॉ. अनुज व उनकी टीम ने भी रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स द्वारा किए जा रहे सामाजिक सुरक्षा कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नवीन अरोड़ा, आलेख गुप्ता, एचएस सैनी, विपिन, नवनीत सोनी, मुकेश, सतेंद्र, बहादुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें