फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी कर पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर धारूहेड़ा पुलिस ने एक ट्रक को पकड़कर उसमें भरे गए 34 पशुओं को मुक्त कराया है। साथ ही मौके पर ही चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। यह ट्रक गुजरात नंबर का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रही लेन में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान जयपुर की तरफ से आए एक गुजरात नंबर के ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने बचने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर चालक ने ट्रक को रोक लिया। पुलिस द्वारा जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें बड़ी संख्या में पशु भरे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त करके उसमें लदी हुई 31 भैंस, 2 झोटे और एक कटड़ी को मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि एक ट्रक में बहुत अधिक संख्या में पशुओं को भरा हुआ था और उनको बड़ी ही बेरहमी से एक-दूसरे से बांधकर डाला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने चालक राजस्थान के उदयपुर जिला के घुणीमाता निवासी महेंद्र सिंह और उसके साथ चित्तौड़गढ़ जिला के लख्मीपुरा निवासी उदयलाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें