फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
अहीर कॉलेज में परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जिले में रविवार को 37 केंद्रों पर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल महिला (दुर्गा शक्ति) की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 11100 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा केंद्र दूर होने और सख्ती के कारण महज 34 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 66 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र गृह जिले में न देकर अन्य जिलों में 250 से 300 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जा रहे हैं। इसका सीधा असर अभ्यर्थियों की उपस्थिति पर देखने को मिल रहा है। इससे पहले हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की उपस्थिति 50 फीसदी से भी कम रही थी। हालांकि अभ्यर्थियों की उपस्थित कम होने के कारण सर्दी के मौसम को भी माना जा रहा है।
तैनात रही पुलिस, मुख्य द्वार पर जांच के बाद मिला प्रवेश
जिले में सभी परीक्षा केंद्रों में 11,100 महिला अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान केवल 3795 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुईं। वहीं, 7305 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मुख्यद्वार पर ही अभ्यर्थियों के जूते निकलवाकर जांच की गई तथा उन्हें सिंदूर, बिंदी और मंगलसूत्र पहनने की छूट दी गई। वहीं अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन, नोज पिन,गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटुथ, ईयर फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लाग टेबल, हेल्थ बैंड, कागज आदि ले जाने पर रोक रही।
विज्ञापन

--------------
लेट पहुंचने वालों को भी मिली एंट्री
महिला कांस्टेबल की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया था, लेकिन परीक्षा केंद्र दूर होने व सर्दी का मौसम होने के कारण दूर से परीक्षार्थी लेट पहुंचे। केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा लेट पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भी एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें