फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन आज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कल से

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को खंडस्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो जाएगी। खंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक 33 खेलों में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन होंगे 11 मुकाबले
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के पहले दिन 13 नवंबर को कुल 11 खेल मुकाबले होंगे। इनमें जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में 17 वर्ष लड़कों और लड़कियों की टेबल टेनिस, सेक्टर चार शूटिंग अकादमी में शूटिंग, राव तुलाराम स्टेडियम में तलवारबाजी, राज इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिटन, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 17 और 19 वर्ष आयु में लड़कों और लड़कियों की क्रिकेट ट्रायल, यहीं लड़कियों की 17 और 19 आयु वर्ग के लड़कियों की बास्केटबाल, सीआर इंटरनेशनल स्कूल तिहाड़ा में 17 और 19 वर्ष लड़कों व लड़कियों की नेटबाल प्रतियोगिताएं, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में लड़कों व लड़कियों की 17 व 19 वर्ष की भारोत्तोलन, ततारपुर इस्तमुरार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में 17 वर्ष आयु के लड़कों और लड़कियों की कबड्डी, राज इंटरनेशनल स्कूल में 17 वर्ष लड़कें और लड़कियों की ताइक्वांडो, अविराज स्कूल में 17 वर्ष आयु के लड़कों और लड़कियों की शतरंज की प्रतियोगिताएं होंगी।
15 नवंबर को होंगे यह मुुकाबले
15 नवंबर को जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की टेबल टेनिस, सेक्टर चार शूटिग अकादमी में शूटिग, राव तुलाराम स्टेडियम में तलवारबाजी, एथलेटिक्स, राज इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिटन, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 17 और 18 वर्ष लड़कों की बास्केटबाल, पुष्प कन्या पब्लिक स्कूल जललपुर में 19 वर्ष लड़कों और लड़कियों की कबड्डी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में 19 वर्ष लड़कों और लड़कियों की ताइक्वांडो, राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों और लड़कियों की बाक्सिंग, यहीं दूसरे दिन 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं होंगी। राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा में पहले दिन लड़के और लड़कियों की 19 वर्ष में हैंडबाल, अगले दिन 17 वर्ष के मुकाबले होंगे। आसलवास विष्णु अखाड़ा में लड़कों व लड़कियों की कुश्ती, राव तुलाराम स्टेडियम में 15 व 16 को फुटबाल, बेरली स्कूल में 19 व 17 वर्ष आयु लड़कों व लड़कियों की खो-खो, राव तुलाराम स्टेडियम में 15 को 17 वर्ष लड़कों और लड़कियों की वालीबाल, 16 को 19 वर्ष आयु के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

16 नवंबर के मुकाबले
16 नवंबर को ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में 17 और 19 वर्ष आयु लड़कों और लड़कियों की थ्रोबाल, राव तुलाराम स्टेडियम में 19 वर्ष लड़कों और लड़कियों की वालीबाल, गुरुकुल घासेड़ा में लड़कों की दोनों आयु वर्ग में योग, राज इंटरनेशनल स्कूल में लड़कियों की योग मुकाबले होंगे। रावमावि कंवाली में हाकी, राव तुलाराम स्टेडियम में 17 वर्ष लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक के मुकाबले होंगे।
13 से होंगे अंडर-11 से अंडर-14 के मुकाबले:
13 नंवबर को अंडर-14 आयुवर्ग में स्वरांजलि स्कूल छुरियावास में बास्केट बॉल व सीआर स्कूल में नेट बॉल प्रतियोगिता होंगी। 15 को आरकेजी स्टेडियम में जूडो, 16 नवंबर को आरपीएस स्कूल में टेबल टेनिस, सेक्टर-4 के शूटिंग अकादमी में शूटिंग, राव तुलाराम स्टेडियम में फैंसिंग, हिंदू स्कूल रेवाड़ी में बैडमिंटन, डीपीएस स्कूल में क्रिकेट, आसलवास में रेसलिंग, ऋषि स्कूल में शतरंज, राव तुलाराम स्कूल में जिम्नास्टिक, 17 नवंबर को राजकीय स्कूल कंवाली में हॉकी, 18 नवंबर को राज इंटरनेशनल स्कूल ताइक्वांडो, स्केटिंग व योगा, राव तुलाराम स्टेडियम में वाली बॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले:
100 मीटर रेस फाइनल में:
प्रथम- पायल
द्वितीय- कनक
तृतीय- दीपेंद्र
200 मीटर रेस फाइनल में:
प्रथम- पायल
द्वितीय- दीपिका
तृतीय- मन्नू
400 मीटर रेस फाइनल में
प्रथम: निष्ठा
द्वितीय: सोनम
तृतीय: तन्नू
1500 मीटर रेस फाइनल में:
प्रथम: सोनल
द्वितीय: डोली
तृतीय: सोनिया
800 मीटर रेस फाइनल में
प्रथम: राखी
द्वितीय: पलक
तृतीय: लीना
3000 मीटर रेस में
प्रथम: कनक
द्वितीय: वंदना
तृतीय: वर्षा
रिले रेस में
प्रथम: एसकेवाई वर्ल्ड स्कूल रेवाड़ी
द्वितीय: राजकीय स्कूल भाड़ावास
रेवाड़ी खंड के एथलीट प्रतियोगिता में अंडर-17 आयुवर्ग लड़कों के परिणाम
100 मीटर रेस फाइनल में:
प्रथम- निखिल
द्वितीय- हर्ष
तृतीय- विशाल
200 मीटर रेस फाइनल में:
प्रथम- कुशल
द्वितीय- कमल
तृतीय- निखिल
शाट पुट में
प्रथम: अभिलव
द्वितीय: रोहित
तृतीय: गुनवन
रिले रेस में
प्रथम: प्रिंस
द्वितीय: उमेश

लंबी कूद में भाग लेती छात्रा।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें