फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के रोकथाम के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
गांव मीरपुर में डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली निकालते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आईजीयू मीरपुर के समाज कार्य विभाग की ओर से डेंगू के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इससे पहले विभाग की ओर से गांव मीरपुर की स्वयं सेवा समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। रैली को कुलपति प्रो. एसके गक्खड़, कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार सहित डॉ. मीरा बाम्बा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि समाज कार्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हेतु एक अनूठा प्रयास किया गया है। इससे समाज में डेंगू की बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। कुलसचिव ने कहा कि बीमारियों के रोकथाम के लिए वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए और हम सभी को अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प लेना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. मीरा बाम्बा ने विभाग के सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने विवेक से कार्य करते हुए समुदाय को बीमारियों के खिलाफ जागरूक करना और उनके रोकथाम के उपायों पर चर्चा करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रो. गीतिका मल्होत्रा ने बताया कि स्वच्छ पानी को ढककर रखें, गंदे पानी को इकट्ठा न होने दें और नालियों में मिट्टी का तेल डालें। ताकि डेंगू का मच्छर पैदा न हो पाए, मच्छरदानी का उपयोग करें। इस रैली में विभाग के विद्यार्थियों नवीन, अजय, मनीता, नीतू सहित डॉ. स्वाति भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें