फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षिता विजय 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनीं स्कूल टॉपर

विज्ञापन
स्टाफ के साथ विजयी चिह्न दिखाते एमएलपी स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीबीएसई की कक्षा 12वीं व 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं के घोषित परिणाम को लेकर निजी विद्यालयों की ओर से अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही इन विद्यालयों में टॉपर आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गईं। शहर के नारनौल रोड स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसमें बारहवीं कक्षा की अक्षिता विजय ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान, सुमन देवी व आरती यादव ने 95 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा भूमि सैनी व सिमरन ने 94 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं कक्षा दसवीं में गुंजित अरोड़ा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान, छवि लता ने 95 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा सोम्या यादव ने 93 प्रतिशत, मुस्कान ने 92 प्रतिशत, यश कुमार शर्मा ने 90 प्रतिशत, रचित कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य निधि कालरा ने विद्यालय के उत्तम परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की। साथ ही विद्यार्थियों को बधाई दी।
विवेकानंद कोसली का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
कोसली। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा भावना ने 95 प्रतिशत, दिव्या ने 93.8 प्रतिशत तथा मोहित ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक देवेंद्र शर्मा व प्राचार्य सुरेंद्र मौर्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

-------------------
----------------------
एमएलपी ग्रुप ऑफ स्कूल के विद्यार्थियो ने किया शानदार प्रदर्शन
10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में एमएलपी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान ने 98.2 प्रतिशत, तमन्ना ने 97.4 प्रतिशत, कुमकुम लोधी ने 96.2 प्रतिशत, शिवानी ने 96 प्रतिशत, जिया ने 95.2 प्रतिशत, राहुल ने 95.2 प्रतिशत, काजल ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 10वीं में प्रीती कुमारी ने 95.8 प्रतिशत, नम्रता ने 95.4 प्रतिशत, आइकॉन ने 95.2 प्रतिशत, ऋषिका ने 95 प्रतिशत, सुहानी पांचाल ने 95 प्रतिशत, गरिमा ने 94.8 प्रतिशत, सुहानी ने 94.4 प्रतिशत, द्राक्षा ने 94.2 प्रतिशत, शिवम भारद्वाज ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन एके शर्मा व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पीके शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
---------------------
परीक्षा परिणामों में माउंट लिट्राजी के छात्रों ने मारी बाजी
दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्राजी स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार बाजी मारी। इसमें कक्षा बारहवीं की छात्रा लक्षिता ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, विशाल यादव ने 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आशना यादव ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के छात्र चैतन्य ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, खुशी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा कल्याणी ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निर्देशक डॉ. पवन गोयल, प्रधानाचार्य व शिक्षक गणों ने छात्रों को उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---------------------
पायल एवं देबोलिना 97.8 प्रतिशत अंक पाकर रहीं शीर्ष पर
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में आरपीएस विद्यालय धारूहेड़ा की छात्रा पायल गुप्ता तथा देबोलिना बिश्वास 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। वहीं दलिशा नागपाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रमनप्रीत कौर ने बताया कि विद्यालय के 18 छात्रों ने 95 प्रतिशत तथा 73 छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
------------------
ऋषि स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा
दिल्ली रोड स्थित ऋषि पब्लिक स्कूल की कक्षा बारहवीं तथा दसवीं का परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। कक्षा बारहवीं की शुभलता ने नॉन मेडिकल में 97.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टॉपर रहीं। वहीं, गौरव ने मेडिकल वर्ग में 96.5 प्रतिशत अंक, पार्थ गुप्ता वाणिज्य वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंक, सपना ने कला वर्ग में 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टॉप किया। उधर, कक्षा दसवीं में संजना स्कूल में प्रथम तथा रितेश द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सावित्री यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है।
सतलुज स्कूल का परिणाम रहा सराहनीय
बेरली कलां स्थित सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर की 12वीं कक्षा में विद्यालय के 20 में से 8 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर रहे। उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रियांषु ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहा। 95.8 अंकों के साथ नेहा दूसरे स्थान तथा अंजू 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 10वीं कक्षा के परिणाम में विद्यालय के 9 विद्यार्थी 90 प्रतिशत अंकों से ऊपर रहे। उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंजू ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रही। 94.4 अंकों के साथ प्रिया दूसरे स्थान तथा राहुल 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के चेयरमैन रामपाल यादव ने इस मौके पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ मेंबर्स को शुभकामानाएं दीं।
-----------------
राठ स्कूल का परिणाम रहा अव्वल:
परीक्षा परिणाम में राठ इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा रिया दीप यादव ने साइंस विषय में 99.4 अंक प्राप्त किया। स्कूल के 155 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 282 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन बलवान सिंह यादव ने सभी छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई संदेश भेजा और उनके लग्न और जज्बे की तारीफ की।
उधर, राव खेमचंद विद्या विहार स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कक्षा 12वीं में 97.6 प्रतिशत के साथ दीया प्रथम स्थान, 97.4 प्रतिशत के साथ महक द्वितीय स्थान तथा 96.4 प्रतिशत के साथ रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दसवीं कक्षा में 96.6 प्रतिशत के साथ महिमा प्रथम स्थान, 96.4 प्रतिशत के साथ गरीमा द्वितीय स्थान व 95.8 प्रतिशत के साथ तान्या व ध्रूव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
-----------------
भारतीय स्कूल में परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन
गांव नांगल मूंदी स्थित भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की 10वीं कक्षा में कुल 47 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 23 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। चार विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक दर्ज किए। कक्षा 10वीं में छात्र पंकज पुत्र अशोक कुमार प्रथम व छात्रा हिमांशी पुत्री पवन कुमार द्वितीय और छात्र शिवम कुमार पुत्र विनोद कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य कमल सिहं यादव ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें