फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर अग्रिम बुकिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज प्रबंधन की ओर से आगामी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा को लेकर स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अलग रोडवेज प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था की गयी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 31 अक्तूबर, एक और दो नवंबर को दो सत्रों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन की तरफ से इससे पूर्व भी परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन किया गया था। स्पेशल बसों के संचालन से जहां रोडवेज को अच्छा राजस्व मिला था, वहीं अभ्यर्थियों ने भी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर राहत की सांस ली। सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन होने के चलते रोडवेज की बसों पर ही परीक्षा के दिन ज्यादा दबाव रहता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक बस के पास पहुंचना होगा। उसके बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी।
रोडवेज प्रबंधन की ओर से परीक्षा को लेकर स्पेलशन बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय बस स्टैंड परिसर में वीरवार से अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

- अशोक कौशिक, महाप्रबंधक रोडवेज
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर, एक और दो नवंबर को आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल जीडी की लिखित परीक्षा हेतु डीसी यशेंद्र सिंह ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में तैयारियों को लेकर अधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्व में भी जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिस प्रकार से पूर्व में परीक्षाओं का सफल संचालन हुआ है उसी प्रकार इस बार भी इस परीक्षा का सफल संचालन हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी प्लान बनाकर तैयारी करें। जिले के परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करने के लिए आयोग द्वारा स्पष्ट रूप से नियमावली तैयार की गई है, परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि एचएसएससी द्वारा जारी नियमावली का सही ढंग से अनुपालन हो। दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा
डीसी ने कहा कि 31 अक्तूबर एक और दो नवंबर को आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10:30 से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, वहीं सायंकालीन सत्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर बाद एक से दो बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, अन्यथा परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें