फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कंपनी संचालक से 20 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से पकड़ा गया मेहराज अंसारी

Tue, 07 Feb 2023 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पकड़ा गया आरोपी मेहराज अंसारी लगातार ठगी की वारदात करने के बाद वह मुंबई जाकर छिप गया था। अंसारी डुप्लीकेट सिम कार्ड निकलावकर नेट बैंकिंग के जरिए फ्रॉड करने में माहिर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के हापुड़ का रहने वाला मेहराज अंसारी है। उसके खिलाफ ठगी के काफी सारे मामले दर्ज हैं। अंसारी ने 18 माह पहले रेवाड़ी में एक कंपनी संचालक के खाते से 20 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी को 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मेहराज अंसारी लगातार ठगी की वारदात करने के बाद वह मुंबई जाकर छिप गया था। अंसारी डुप्लीकेट सिम कार्ड निकलावकर नेट बैंकिंग के जरिए फ्रॉड करने में माहिर है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंसारी पहले ऐसे व्यक्ति को चुनता है, जिससे उसका फोटो आसानी से मिल सके और उसके बाद उसके सिमकार्ड को बंद करा देता था। बाद में उसी सिम कार्ड को फर्जी आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर चालू करा लेता था। इसके बाद शनिवार और रविवार का दिन चुनकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। 

31 अगस्त 2021 को बावल में साईं पॉलीपैक कंपनी चलाने वाले भूपेंद्र सिंह की सिम कार्ड के अचानक सिग्नल गायब हो गए थे। इसके बाद 1 सितंबर को शनिवार और 2 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने की वजह से उसकी सिम नहीं निकल पाई।
विज्ञापन


3 सितंबर को उसने अपनी सिम कार्ड निकलवाया। इसके बाद उसके खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए। उसे समझ ही नहीं आया कि इतनी मोटी रकम कैसे निकली। उसने बैंक में जाकर पता किया तो 20 लाख रुपये उसके खाते से निकल चुके थे। कई महीनों की जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने मेहराज अंसारी तक पहुंच गई और उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें