फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव कुराना निवासी युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि 19 दिसंबर 2021 को उसकी 16 वर्षीय बेटी सब्जी लेने के लिए गई थी, लेकिन नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने बावल थाना में शिकायत देकर एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 30 जनवरी को नाबालिग को पकड़ लिया था और अदालत में बयान दर्ज कराए थे। नाबालिग ने युवक पर अपहरण कर अपने साथ ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक एक हलवाई के यहां काम करता था और नाबालिग के घर में ही रहता था। पुलिस ने मंगलवार की शाम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें