रेवाड़ी। गांव चिराहड़ा में मंगलवार को एक प्रवासी युवक जामुन खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी पेड़ पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद कसौला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृतक के शव को पेड़ से उतरवाया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक दो दिन पहले झारखंड से अपनी पत्नी के साथ कमाने के लिए हरियाणा आया था। मंगलवार को उसके साथ यह हादसा हुआ। मामले में प्रशिक्षु आईपीएस एवं कसौला थाना प्रभारी जसलीन कौर ने बताया कि गांव चिराहड़ा में एक व्यक्ति की बिजली करंट लगने से हुई है। मृतक पीटर निवासी कर्रा, झारखड से दो-तीन दिन पहले गांव चिराहड़ा में पत्नी के साथ आया था। मामले में एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि पीटर जामुन खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था और वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की तफ्तीश जारी है।