रेवाड़ी। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री को देखते हुए 40 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 80 डिब्बे बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों को यात्रा में राहत मिलेगी। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 से 31 जुलाई तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 2 थर्ड एसी और 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे, गाड़ी संख्या 12479/12480, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक, जबकि बांद्रा टर्मिनलस से 4 जुलाई से 3 अगस्त तक 2 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी 22471/22472, बीकानेर - दिल्ली सराय - बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से पहली 1.07.22 से 31.07.22 तक तथा दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय - उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा उदयपुर सिटी से दो जुलाई से 1 अगस्त तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं खजुराहो से 3 जुलाई से 2 जुलाई तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 12990/12989, अजमेर-दादर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं दादर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में में भगत की कोठी से 4 जुलाई से 28 जुलाई तक एवं दादर से 5 जुलाई से 29 जुलाई तक 02 थर्ड एसी व 03 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर -दादर - बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं दादर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 थर्ड एसी व 4 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी - शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं शालीमार से 3 जुलाई से 31 जुलाई तक 01 सेकेंड एसी, 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर - जयपुर - उदयपुर रेलसेवा में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 12996/12995, अजमेर-बांद्रा टर्मिनलस - अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं बांद्रा टर्मिनलस से 3 जुलाई से 31 जुलाई तक 02 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19711/19712, जयपुर-भोपाल-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं भोपाल से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19715/19716, जयपुर-गोमती नगर 1ष्ठ4लखनऊ1ष्ठ2-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से पहली जुलाई से 31 जुलाई तक एवं गोमती नगर 1/4लखनऊ1/2 से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर - जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 से 31 जुलाई तक एवं इंदौर से 4 जुलाई से 3 अगस्त तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर - जोधपुर - इंदौर एक्सप्रेस में इंदौर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक एवं जोधपुर से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 12495/12496, बीकानेर - कोलकाता - बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 7 जुलाई से 28 जुलाई तक एवं कोलकाता से 8 जुलाई से 29 जुलाई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 20471/20472, बीकानेर - पुरी-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 3 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं पुरी से 6 जुलाई से 3 अगस्त तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 22473/22474, बीकानेर- बांद्रा टर्मिनलस - बीकानेर साप्ताहिक रेलसेवा में बीकानेर से 4 जुलाई से 25 जुलाई तक जबकि बांद्रा टर्मिनलस से 5 जुलाई से 26 जुलाई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया जा रहा है।
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार उधर गाड़ी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर - बान्द्रा टर्मिनलस - श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा बांद्रा टर्मिनसल से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर - वाराणसी - जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर - वाराणसी - जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में 1 से 31 जुलाई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेनों में अजमेर से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक तथा अमृतसर से 3 से 31 जुलाई तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 से 30 जुलाई तक एवं अमृतसर से 3 से 31 जुलाई तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगरा फोर्ट -अजमेर ट्रेन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर - हरिद्वार - श्रीगंगानगर रेलसेवा 1 से 31 जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 द्वितीय कुर्सी यान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन में श्रीगंगानगर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक एवं दिल्ली से 3 जुलाई से 2 जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली - बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा में दिल्ली से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक एवं बठिण्डा से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी व 01 द्वितीय कुर्सी यान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14803/14804, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं साबरमती से 2 जुलाई से पहली अगस्त तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14810/14809, जैलसमेर-जोधपुर- जैलसमेर रेलसेवा में 3 जुलाई से 2 अगस्त से तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14819/14820, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 जुलाई से 29 जुलाई तक एवं हरिद्वार से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे,
हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन में बढ़ाया गया है एक सेकेंड एसी डिब्बा
गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में हिसार से 6 जुलाई से 27 जुलाई तक, जबकि कोयम्बटूर से 9 से 30 जुलाई तक 01 सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार रेलसेवा में मदार से 4 जुलाई से 25 जुलाई तक एवं कोलकाता से 7 जुलाई से 28 जुलाई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 2 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं न्यूजलपाईगुडी से 4 जुलाई से 1 अगस्त तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से 4 जुलाई से 28 जुलाई तक एवं दिल्ली से 5 जुलाई से 29 जुलाई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 20489/20490, बाडमेर-जयपुर-बाडमेर ट्रेन में बाडमेर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक, जबकि जयपुर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 20483/20484, जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 2 जुलाइ्र से 30 जुलाई तक एवं गांधीधाम से 3 जुलाई से 31 जुलाई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 14723/14724, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 1 से 31 जुलाई तक जबकि कानपुर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक द्वितीय शयनयान श्रेणी के एक डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। इन सभी ट्रेनों में डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं।
--------------------------