फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के सामने सर्विस रोड पर खड़े युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुरा खेड़ा में अपनी दुकान के सामने सर्विस रोड पर खड़े युवक को मंगलवार की दोपहर को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे गांव रसियावास निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। बावल थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसियावास निवासी रामसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जयसिंहपुरा में पेट्रोल पंप के पास उसकी म्यूजिक सिस्टम की दुकान हैं। मंगलवार दोपहर के समय वह और उसका भतीजा रमन ग्राहकों के लिए दुकान के सामने सर्विस रोड पर खड़े हुए थे। इसी दौरान पिकअप चालक ने रमन को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगने से रमन सड़क पर गिर पड़ा तथा पिकअप चालक ने एक बार गाड़ी रोकी और फिर फरार हो गया। घायल अवस्था में रमन को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक के लिए रवाना होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें