जिले में हुए सीरो सर्वे में 74.79 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 35 जगहों पर 1400 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1047 लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 21 गांवों और शहर के 14 स्थानों पर सीरो सर्वे किया गया था। डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि 18 साल से ऊपर के 900 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 459 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी और 441 को नहीं लगी थी। सैंपलिंग में 644 पुरुष और 759 महिलाएं शामिल हुई थीं।
आयु वर्ग कुल सैंपल एंटीबॉडी बनी प्रतिशत
6-9 120 85 70.8
10-17 380 274 72.01
18-29 188 137 72.09
30-39 186 129 69.04
40-49 190 152 80
50-59 135 108 80
60 से ऊपर 201 162 80.06
सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने वाले: 845
सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन नही करने वाले : 334
जिन्होंने कभी-कभी सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करी : 221
इनके लिए गए सैंपल
बैंक कर्मचारी 2
गारमेंट इंप्लाइज 23
हेल्थ डिपार्टमेंट 9
हाउस वाइफ- 316
लिबरर फार्मर 86
नॉन वर्किंग 73
प्राइवेट जाब 141
सीनियर सिटीजन 201
विद्यार्थी- 549
ग्रामीण इलाकों व शहर में टोल लिए गए सैंपल
ग्रामीण इलाकों में : 840
शहरी इलाकों में: 560