फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ गांव में अरावली परियोजना के तहत लगाए 6600 पौधे

विज्ञापन
गांव राजगढ़ में पौधारोपण करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा राजगढ़ गांव में अरावली परियोजना के तहत 6600 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए यह सबसे उचित समय है। बरसात के मौसम में हम जो भी पौधा लगाते हैं, वह आसानी से लग जाता है। डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पौधरोपण का कार्य भी किया जा रहा है। जिसका अपना विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जितने अधिक वृक्ष होते हैं उतनी ही वर्षा की संभावनाएं बढ़ती है। इससे हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। डीसी ने जिले वासियों से आह्वान किया है कि बरसात के मौसम का लाभ उठाते हुए अपने आस-पास खाली पड़ी जमीन पर अवश्य पौधरोपण करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ई-पौधशाला एप की शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे नर्सरी से अपना मन चाहा पौधा ले सकता है।
जिला वन अधिकारी सुंदरलाल ने बताया कि जिले में चलाएं जा रहे इस पौधरोपण अभियान के तहत बनीपुर स्कूल में भी आज 500 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जिले में वन विभाग के पास पौधों की कोई कमी नहीं है। सभी सरकारी विभाग वन विभाग की नर्सरी से पौधे लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें