फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के 10231 में 9202 विद्यार्थी पास, 1229 का रिजल्ट रोका

विज्ञापन
मोबाइल में परीक्षा परिणाम देखतीं छात्राएं।(फाइल फोटो ) - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड यानी बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा एचबीएसई 12वीं 2021 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जिले में 10231 विद्यार्थियों में 9202 पास कर दिए गए हैं। इनमें से एक भी विद्यार्थी को कंपार्टमेंट नहीं दिया गया है। अतिरिक्त विषय लेने वाले जिले के 1299 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। कोरोनाकाल में नए फार्मूले के तहत परीक्षा दिए बगैर ही बीती कक्षाओं के आधार पर सभी छात्र पास कर दिए गए हैं। जो छात्र अपने नंबर बढ़वाना चाहता है या फिर उसे लगता है कि कम नंबर दिए गए हैं तो वह परीक्षा भी दे सकता है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए रेवाड़ी निवासी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल दो लाख 21 हजार 263 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें एक लाख 14 हजार 416 छात्र व एक लाख छह हजार 847 छात्राएं पास हुई हैं। वहीं हिंदी परिणामों में कंपार्टमेंट के 5567 विद्यार्थी भी पास हुए हैं। 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा 30-10-60 के फार्मूले पर तैयार किया गया था। इस फार्मूले के आधार पर 30 अंक 10वीं के आधार पर, 10 अंक 11वीं कक्षा के आधार पर और 60 अंक 12वीं कक्षा के आधार पर 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े गए हैं। अतिरिक्त विषय लेने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। उनकी परीक्षा के बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा। वहीं यदि किसी विद्यार्थी को अपने कम नंबर लगते हैं तो व परीक्षा भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें