फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकली में घर में सेंधमारी कर 50 हजार रुपये और गहने चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
वारदात के दौरान सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र में भाकली गांव स्थित एक घर में सेंध लगाकर चोर ने 50 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। कोसली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भाकली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह कोसली सब्जी मंडी में काम करता है। 11 अगस्त की सुबह करीब ढाई बजे वह मंडी गया था। उसने जब वापस घर आकर देखा तो घर के एक कमरे से 50 हजार की नकदी व आभूषण चोरी हो गए थे। अशोक कुमार ने बताया कि चोर पास के घर की छत से घर में आया। उसने पहले एक-एक करके कमरों को देखा। जिन कमरों से सब सो रहे थे, उनकी बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद एक कमरे के अंदर रखे संदूक का ताला खोलकर नकदी व आभूषण निकाल लिए। इतना ही वारदात के बाद संदूक का ताला दोबारा लगा दिया। अशोक का कहना है कि सीसीटीवी से वारदात के बारे पता चलता है कि जब वह मंडी के लिए निकला चोर घर के अंदर ही कमरे में था। वापस जब घर आया तो कुछ पैसों की जरूरत पड़ी, लेकिन संदूक देखा तो सब कुछ गायब था। इसके बाद सीसीटीवी चेक किया। उसमें चोरी का खुलासा हुआ। कोसली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें