फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे सुनार पर जानलेवा हमला कर लूटी 40 हजार की चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भाड़ावास में अपने घर में सो रहे एक सुनार पर रात के समय दो-तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश वहां से करीब 40 हजार रुपये की चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी छीन ले गए। सिर में चोट लगने से सुनार घायल हो गया। घायल सुनार से अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भाड़ावास निवासी पुरुषोत्तम सोनी ने कहा है कि उन्होंने अपने घर में ही ज्वेलरी की छोटी दुकान की हुई है। वह घर में अकेले रहते हैं। 28 अक्तूबर की रात को वह घर में सो रहे थे। रात को करीब एक बजे दो-तीन बदमाश घर में घुस आए और से रहे पुरुषोत्तम के ऊपर चादर डाल कर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उनका सिर दीवार पर दे मारा जिस कारण वह घायल हो गए। बदमाश घर से चांदी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी उठा ले गए। चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। डायल-112 पर सूचना के बाद इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की टीम मौके पर पहुंची और घायल पुरुषोत्तम को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें