फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सत्रों में 37 केंद्रों पर 10973 अभ्यर्थियों ने दी एचपीएससी की परीक्षा

विज्ञापन
केंद्र में परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक एटेंडेंस की प्रक्रिया की जांच करते उपायुक्त यशेंद्र ? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को 2 सत्रों में 37 केंद्रों पर हरियाणा सिविल सर्विसेज (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) और अन्य एलाइड सर्विसेज के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिले के 37 केंद्रों पर 10973 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के साथ दोनों सत्रों के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान इंतजाम का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने परीक्षा सामग्री का ट्रेजरी से केंद्र तक पहुंचने व लौटने की वीडियोग्राफी कराई। इसके अलावा सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम, परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी के पुख्ता प्रबंध किए थे। साथ ही एसडीएम व डीएसपी स्तर के अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वॉड भी निरंतर परीक्षा केंद्रों का दौरा करती रही। बता दें कि जिले भर में 11544 प्रतिभागियों को परीक्षा देनी थी।
उपायुक्त ने परीक्षा का दूसरा सत्र समाप्त होने के उपरांत बताया कि हरियाणा सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में परीक्षा केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा की पारदर्शिता व गरिमा को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम दिनभर सक्रिय रही। उन्होंने विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक एटेंडेंस, केंद्र पर परीक्षा सामग्री का वितरण, जैमर व सीसीटीवी आदि का स्वयं निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान अहीर कॉलेज, सनग्लो स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, जैन पब्लिक स्कूल, केएलपी कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन रविवार को बेहद सतर्क रहा। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र यादव दिनभर लघु सचिवालय में परीक्षा सामग्री वितरण कक्ष में मौजूद रहे। यहां तक कि परीक्षा सामग्री लेकर आने वाले ट्रक को भी सचिवालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खड़ा रखा गया और बाद में इसी ट्रक से सामग्री अपने गंतव्य पर रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें