फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत मिली महिला, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव सनौली कलां में एक महिला का उसके कमरे में शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब तक महिला की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सनौली कलां निवासी महेंद्र ने बताया कि उसके भाई राजेंद्र की छह साल पहले मौत हो गई थी। अब उसकी भाभी बिमला का उसके कमरे में शव मिला है। बिमला की कोई संतान नहीं थी। वह शनिवार रात को खाना खाकर सोने चली गई थी। जब वह सुबह सात बजे उसे उठाने गए तो वह मृत मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिमला की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें