गोपाल कॉलोनी में एक महिला ने बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों की ओर से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
काबड़ी रोड गोपाल कॉलोनी निवासी काजल ने बताया कि उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। शुरुआत से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि उसने बेटी को जन्म दिया तो पति, सास, ससुर, ननद और बुआ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उपरोक्त मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।