फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-शामली बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी, पकड़ा गया एक आतंकी शामली का

विज्ञापन
बापौली। यूपी को हरियाणा से जोडने वाले मार्ग सनौली रोड पर थाना सनौली के सामने वाहनों की जांच करते ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी की रेकी करने वाला आतंकी शामली का ही रहने वाला है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पानीपत के सनौली से शामली का कैराना क्षेत्र लगा है। कैराना और शामली के रहने वाले काम के सिलसिले में रोज पानीपत आते हैं। ऐसे में पुलिस की निगाह बॉर्डर क्षेत्र में और पैनी हो गई है।
विज्ञापन

पकड़ा गया जैश का आतंकी इजहार खान शामली का रहने वाला है। बताया जा रहा है इजहार खान को ही पानीपत रिफाइनरी की रेकी करने के लिए कहा गया था। उसने इस रेकी को अंजाम देने के साथ ही रिफाइनरी का एक वीडियो भी बनाया और उसे पाकिस्तान भेजा। साथ ही पानीपत और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सख्ती बढ़ गई है। बॉर्डर पर लगते सनौली खुर्द थाना प्रभारी नवीन शर्मा और उनकी टीम को बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई है। चेकिंग के साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें