फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोनिया रहित रॉ मैटेरियल का ही करें इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यमुना नदी के पानी में अमोनिया की ज्यादा मात्रा देखकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले की पांच कंपनियों को अमोनिया रहित केमिकल इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इस कदम की सफलता से यमुना के पानी का प्रदूषण कम हो सकेगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्योगों का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही यमुना के पानी का सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। जांच में यमुना के पानी में काफी मात्रा में अमोनिया मिला था। जिले की पांच बड़ी कंपनियों में प्रयोग होने वाले रॉ मैटेरियल में अमोनिया पाया गया था, जिस पर इन्हें अमोनिया रहित केमिकल खरीदने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इन कंपनियों से अंडरटेकिंग मांगी गई कि वे अमोनिया राहित रॉ मैटेरियल ही इस्तेमाल करेंगे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलजीत सिंह ने बताया कि पांच कंपनियों के केमिकल में एमोनिया की मात्रा मिली थी। यमुना में पिछले वर्ष अमोनिया की काफी मात्रा मिली थी। इसके बाद यमुना के सैंपल भी लिए गए थे। ऐसे में कार्रवाई कतरे हुए कंपनियों से अंडरटेकिंग मांगी गई है। अंडरटेकिंग नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें