फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे को गोली मारी, बड़े भाई पर भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। दो भाइयों के बीच गांव पलड़ी में परचून की दुकान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई ने लाठी से बड़े भाई की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आए भतीजे को गोली मार दी। घायल अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में भतीजे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मांडी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई अरविन कुमार की इसराना-पलड़ी रोड पर ईंट भट्ठे के सामने करियाना की दुकान है। उसके चाचा सुनील एवं चचेरे भाई साहिल उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को चाचा सुनील और साहिल ने अरविन की दुकान का ताला तोड़ दिया और सामान को कैंटर में लोड करने लगे। अरविन और पिता जगबीर उन्हें रोकने के लिए दुकान पर पहुंचे। यहां पर बिना नंबर के एक कैंटर और कार खड़ी थी। उन्होंने चाचा सुनील और साहिल को ऐसा करने से रोका। इतने में चाचा सुनील ने अरविन को गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पिता पर भी चाचा सुनील और चचेरे भाई साहिल ने आठ-दस लोगों के साथ मिलकर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उसके पिता बेहोश हो गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया।
आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे, दबिश जारी
पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत आठ-दस लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, एसएचओ इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें