फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते से घुसे दो चोर, मकान से आठ तोले सोना, 20 तोले चांदी और 1.25 लाख नकदी चुराई

विज्ञापन
पानीपत। सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
परशुराम कॉलोनी में छत के रास्ते से दो चोर मकान में घुसे और आठ तोले सोना, 20 तोले चांदी और 1.25 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। चोरी के वक्त मकान में कोई नहीं था। बुधवार सुबह चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। इसके अलावा पानीपत में तीन और चोरी की वारदातें हुई। जिनमें संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परशुराम कॉलोनी निवासी सपना पत्नी ओम प्रकाश ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दोनों बेटे छोटी बेटी के घर पर सोने के लिए जाते थे। वह 22 सितंबर को अपनी बड़ी बेटी रितू के घर कुरुक्षेत्र गई थी। बुधवार को उसके बेटे धीरज ने घर में चोरी होने की सूचना दी। वह आनन फानन में घर पहुंची और घर की तलाशी ली तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर से आठ तोले सोना, 20 तोले चांदी, 1.25 लाख रुपये के गहने चोरी मिले।
दोस्तों पर शक, घर में लगा रहता था आना-जाना
महिला की छोटी बेटी का कहना है कि उन्हें भाइयों के दोस्तों पर शक है, क्योंकि मां के बाद घर पर उनके दोस्तों का आना-जाना लगा रहता था। भाइयों ने उन्हें बता रखा था कि मां कुरुक्षेत्र गई है और वह दोनों बहनों के घर पर सोने के लिए जाते हैं। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ने सिर्फ वही चीजें छेड़ी जिनमें गहने और कैश थे, बाकी सामान वैसे ही रखा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिखे दो युवक
महिला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे। आरोपी एक सोने का सैट, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो टोपस, एक बाली, दो जोड़ी पजाबे और 1.25 लाख नकदी लेकर फरार हो गए।
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
50 हजार और दो मोबाइल चोरी
हरि नगर निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उनकी हरि नगर में आट्टा चक्की की मिल है। वह बुधवार को चक्की से घर लौटा था। उसने सभी रुपये टीवी ट्राली की दराज में रख दिए थे। सुबह उठकर देखा तो 50 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन नहीं मिले। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक चोरी करते हुए नजर आ रहा है। आरोपी पड़ोसी किराएदारों की बिल्डिंग की छत से कूदकर उनकी घर की छत पर आया और घर में घुसा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 1.45 पर आरोपी अंदर घुसा और 2.15 पर आरोपी घर के दरवाजे के ऊपर से कूदकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मालिक ने बताया कि उनके मकान में सात माह पहले भी चोरी हो चुकी है। उस समय घर से फोन और 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सीआईए ने चोरी करने वाले ज्योति कॉलोनी के दो युवकों को काबू कर लिया था। उन्होंने फोन सुपरदारी पर छुड़वाया था, लेकिन वही फोन अब फिर चोरी हो गया।
तीन हजार रुपये और सामान उड़ाया
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एंटा जिला के साफीपुर परौली निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वह हाल में पानीपत के गांव गांजबड़ में धर्मबीर राठी की कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह 26 सितंबर की रात को अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। घर में बिजली न होने के बाद उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ दिया था। सुबह पांच बजे उठकर देखा तो उसका कमरे का सामान बिखरा हुआ था। बैग से 3 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल फोन चोरी मिला।
कार्यालय से एलईडी और इन्वर्टर बैटरी चोरी
एनएफएल कॉलोनी निवासी उर्मिला भारद्वाज ने बताया कि वह पानीपत कोर्ट में वकील हैं। उन्होंने सेक्टर 13-17 में बूथ नंबर 122 में अपना ऑफिस बना रखा है। उसके पति 28 सितंबर की रात आठ बजे ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह आठ बजे पड़ोसी ने उन्हें आफिस का शटर टूटे होने की सूचना दी। वह आफिस पहुंचे और सामान चेक किया तो एक सोनी कंपनी की एलईडी टीवी, इन्वर्टर बैटरी चोरी मिली।

पानीपत। अलमारी में बिखरा पड़े समान को दिखाते हुई पीड़ित सपना व उनका बेटा।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें