फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल घर जा रहे दो भाइयों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुराड़ निवासी आजाद पुत्र हरिराम का भाई पवन ठेकेदारी का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे दोनों भाई पैदल सनौली रोड से अपने गांव कुराड़ जा रहे थे। कुराड़ मोड़ पर पानीपत की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने उसके भाई पवन को सीधी टक्कर मार दी, वह बाल-बाल बच गया। भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राहगीर की सहायता से भाई को पानीपत स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें