स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और खेत में बने कोठे से इनवर्टर बैटरी चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 24 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिनमें से चोरी की गई 40 बैटरी की प्लेट और 31 हजार रुपये नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि युवकों ने अपनी पहचान दीपक उर्फ गूंगा और लखन उर्फ सागर निवासी पसीना के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी युवकों ने गत मई माह में गांव बिहौली में आंगनबाड़ी केंद्र से सोलर प्लांट की बैटरी चोरी करने की वारदात सहित 23 अन्य वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वह बैटरी की प्लेट निकालकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे।