फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में फ्री दाखिला पाने के लिए गरीब बच्चे 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भर सकेंगे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बाद निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 134-ए के तहत फ्री दाखिले का नया शेड्यूल जारी हो गया है। नियम 134 ए के तहत दाखिले के लिए 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक फार्म भरे जा सकते हैं। जिसमें इस बार केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन संस्था लगातार शिक्षा निदेशालय और हाईकोर्ट से नियम 134-ए के तहत दाखिला शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहा था। जिसके तहत आनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी हुआ है।
विज्ञापन

जन आंदोलन के प्रभारी दलबीर सिंह भोंसले ने कहा कि 9 से 17 अक्तूबर तक निजी स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर खाली सीटों की सूची लगानी होगी। 14 अक्तूबर को ब्लॉक और जिला स्तर पर खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी। 18 से 22 अक्तूबर तक निजी स्कूलों द्वारा दिखाई गई सीटों का सत्यापन किया जाएगा। 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक गरीब बच्चों के ऑनलाइन दाखिला फार्म जमा कराएं जाएंगे। पात्र बच्चों की 11 नवंबर को सूची तैयार की जाएगी। 14 नवंबर को पात्र गरीब बच्चों का असेसमेंट टेस्ट होगा, जिसका रिजल्ट 19 नवंबर को घोषित किया जाएगा। पहले दाखिला ड्रॉ के तहत 24 नवंबर को शिक्षा निदेशालय स्तर पर बच्चों को स्कूल अलाट किए जाएंगे। पहले ड्रा में शामिल बच्चों के 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक दाखिले होंगे। उसके बाद खाली सीटों पर दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा।
कोरोना महामारी के बाद गरीब विद्यार्थी फिर से प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पा सकते हैं। 24 अक्तूबर से लेकर 7 नवंबर तक फार्म भरने का समय दिया गया है। जिसके बाद 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक पहले ड्रॉ में चयनित विद्यार्थियों का दाखिला होगा।
विज्ञापन

-सोकेंद्र बालियान, अध्यक्ष, 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन संस्था
134 ए आवेदन करने से पहले ये जरूरी दस्तावेज
बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड।
बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र।
बीपीएल कार्ड या 2 लाख रुपये से कम का आय प्रमाणपत्र
मूल निवास रिहायश प्रमाण पत्र।
बच्चा जिस स्कूल में पढ़ रहा है उस स्कूल से बच्चे का एसआरएन नंबर।
जिस स्कूल में बच्चा पहले से पढ़ रहा है उस स्कूल का यूडीआईएसई कोड आवश्यक है। यह आप स्कूल से या फिर बीईओ ऑफिस में लगी स्कूल की वैकेंसी लिस्ट वाले पेज में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

फॉर्म भरते हुए अभिभावक का मोबाइल नंबर होना चाहिए।
अगर बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है तो उसकी अंक तालिका व अन्य जरूरी संबंधित जानकारी भी समय समय पर संस्था द्वारा दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें