बरसत रोड स्थित एक वेस्ट गोदाम को 20 दिन के अंदर तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया। इस बार चोर गोदाम से 30 हजार रुपये और एक लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी नंबर-1
वधावा राम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बरसत रोड स्थित वेस्ट गोदाम में 20 दिन के अंदर तीसरी बार चोरी हुई है। इस गोदाम से 50 हजार रुपये नकदी चोरी हुए थे। वह बुधवार रात 8 बजे गोदाम बंद करके घर गए थे। वीरवार सुबह गोदाम में पहुंचने पर ऑफिस के अंदर सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। चोरी हो की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में रात 11:52 बजे तीन चोर गोदाम में अंदर आते हुए दिख रहे है। उन्होंने पहले टीन की शेड काटी और फिर अंदर घुसे। जिसके पांच मिनट बाद ही कैमरे बंद हो गए।
चोरी नंबर - 2
बसंत नगर निवासी नेहा ने बताया कि वह गत 24 अक्तूबर की रात को घर में सो रहे थे। चोर घर में घुसकर दो मोबाइल और 10 हजार रुपये नकदी से भरा पर्स चोरी कर फरार हो गए। पर्स में नकदी के अलावा बाइक की आरसी और दो एटीएम कार्ड रखे थे।सुबह उठे तो चोरी का पता चला । जिसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
चोरी नंबर-3
भगत नगर निवासी विकास ने बताया कि बुधवार रात को वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। अल सुबह करीब 5 बजे उन्हें आहट हुई तो उनकी आंख खुल गई। उठकर देखा तो घर के अंदर एक चोर घुसा था। उसने चोर देखते ही शोर मचाया तो स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर दीवार फांदकर फरार हो गया। उन्होंने अलमारी चेक की तो 18 हजार रुपये नकदी और मोबाइल चोरी मिला।