फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर में हैं अनियमितताएं, सीएम से करेंगे शिकायत : प्रमोद विज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ‘‘शहर की सफाई के लिए लगाए गए दो जोन के टेंडर में काफी अनियमितताएं बरती गई हैं। इनका पता चल गया है। इनको देखकर ऐसा लगता है कि ये टेंडर किसी व्यक्ति विशेष को ही फायदा पहुंचाने के लिए लगाया गया है। इस पर मेरी तरफ से आपत्ति है। इसके लिए अब मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और पूरा मामला उनके संज्ञान में लाया जाएगा। जिसके बाद इस टेंडर को रद्द करवाया जाएगा।’’
विज्ञापन

ये बातें वीरवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा सत्र के बाद कही। उन्होंने कहा कि इस टेंडर की नियम व शर्तों को इतना कड़ा बनाया गया था कि इसमें दूसरी एजेंसियां भाग ही न ले पाएं, जो कि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के नियमों का सरेआम उल्लघंन भी है। जबकि इस प्रकार के टेंडर में ऐसी शर्तें होनी चाहिए थी कि जिसमें काफी एजेंसी भाग ले सकें, जिससे जिसका रेट कम होगा, उसे ये टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा।
हैरानी की बात ये है कि एक बार निकाय के अधिकारी इन शर्तों को हटाने के लिए पत्राचार करते हैं तो दूसरी बार उन्हीं शर्तों के आधार पर टेंडर को खुलवाते हैं। जो एजेंसियों इनमें भागीदारी दर्ज करवा रही थी, उन्होंने भी इस टेंडर प्रक्रिया पर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि टेंडर लेने वाली एजेंसी के दस्तावेज तक नकली हैं। वहीं, एक टेंडर कम से कम एक साल का होना चाहिए था, जबकि इसे पांच साल के लिए लगा दिया गया।
विज्ञापन

एकजुटता के साथ करना चाहिए था काम
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि ये काम असल में नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का था। चार माह से बैठक तक नहीं बुलाई गई जबकि बार बार पार्षद हाउस की मीटिंग की मांग करते रहे। अगर पार्षद दो जोन या चार जोन में टेंडर चाहते थे तो इसके लिए उनकी बहुमत को देखते हुए फैसला लेना चाहिए था। इसलिए शहर के बिगड़ते हालातों को देेखते हुए मुझे ही इसमें हस्तक्षेप करना होगा।
मेरे पास आए दस्तावेज, होगी जांच
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि अब मेरे पास इस टेंडर के सभी दस्तावेज आ चुके हैं। न तो पहले ये बताया गया कि इस टेंडर में शहरवासियों को क्या मिलेगा, न सहमति बनाई, न बैठक की। ऊपर से इस टेंडर में इतनी अनियमितताएं क्यों बरती गई, इन सभी की जांच होगी और असल कारणों को पता लगाया जाएगा।
आज सीएम से मिलूंगा
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सफाई शहर को सबसे अहम मुद्दा रहा है। शहरवासियों को शहर में सफाई मिले यही मेरा लक्ष्य है। इसके लिए जितना बन सकेगा उतना किया जाएगा। पूरा प्रकरण अब संज्ञान में आ चुका है। इसलिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर चर्चा होगी। जिसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें