फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर मकड़ी चढ़ने का बहाना बनाकर बुजुर्ग की जेब से 15 हजार रुपये लेकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली रोड स्थित एक मोची की दुकान पर जूते ठीक करा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की जेब से एक युवक कपड़ों पर मकड़ी चढ़ने का बहाना बनाकर 15 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। बुजुर्ग ने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी आत्म प्रकाश ने बताया कि उसकी सनौली रोड पर करियाणा की दुकान है। वह बुधवार को दोपहर दो बजे सनौली रोड स्थित पीएनबी के नजदीक मोची के पास जूते ठीक करवाने के लिए गया था। वह जूते ठीक करवा ही रहा था कि इसी बीच 25 वर्षीय एक युवक आया। उसने कहा कि कमीज पर मकड़ी चढ़ी हुई है। वह अपनी कमीज उठाकर देखने लगा। इसी बीच आरोपी ने उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें