फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सौदापुर में बुधवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी 15 दिन से अपने बच्चे के साथ मायके गई थी। युवक की मां ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

सौदापुर निवासी राजू ने बताया कि उसका भाई लखबीर सिंह(27) पुत्र परमजीत सिंह लेंटर लगाने का काम करता था। उसकी छह साल पहले ज्योति से शादी हुई थी। लखबीर का चार साल का बेटा जशन है। गत 15 दिन पहले ज्योति जशन को लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद से वह परेशान लग रहा था। बुधवार की रात नौ बजे मां मंजीत कौर लखबीर के घर पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। लखबीर सिंह चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें