फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी में इलाहाबाद गया परिवार, मकान से 22 हजार रुपये नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलजीत नगर में एक मकान से चोर 22 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक अपने परिवार सहित भतीजी की शादी में इलाहबाद गया था। पड़ोसी ने कॉल कर चोरी होने की सूचना दी। घर लौटने पर मालिक ने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी। उपरोक्त मामले की सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद मिली।
विज्ञापन

चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बलजीत नगर निवासी हरिश चंद्र ने बताया कि वह फैक्टरी में नौकरी करता है। वह 27 अप्रैल को इलाहाबाद में अपनी भतीजी की शादी में गए थे। वह 23 मई को घर लौट रहे थे, दिल्ली पहुंचे तो पड़ोसी ने कॉल कर सूचना कि उनके मकान में चोरी हो गई। वह घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मकान के अंदर से पत्नी की पाजेब, कान के कुंडल और करीब 22 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। उन्होंने मकान के सामने लगे कैमरे में चेक किया तो पूरी वारदात का पर्दाफाश हो गया। दो आरोपी सोमवार सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर मकान के अंदर घुसते दिखाई दे रहे है। उन्होंने उपरोक्त मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें