फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, गोद में बैठी आठ माह की बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध नाके पर तेल टैंकर ने एक बाइक सवार देवर भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी गोद में बैठी आठ माह की बच्ची के पैर पर टैंकर का पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

नरायणा गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह शनिवार को वह अपनी मौसी रमेशो देवी के साथ नरायणा गांव से कुताना गांव गए थे। वहां मौसेरे भाई के ससुर की तबीयत खराब थी, जिनका हालचाल जानकर शाम को वह घर लौट रहा था। उसके साथ में मौसेरे भाई की पत्नी प्रकाशो देवी (25) और आठ माह की भतीजी मन्नत भी थी। शाम को जब वे असंध रोड पर नाके के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार से पेट्रोल टैंकर ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक सवार तीनों नीचे गिर गए। हादसे में नीचे गिरी भाभी प्रकाशो देवी के सिर से टैंकर का पहिया चढ़ गया। इसके अलावा आठ माह की बच्ची के पैर के ऊपर भी टैंकर का पहिया चढ़ गया। इससे प्रकाशो की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें