फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहा व्यक्ति यमुना में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। हरियाणा के गांव में अपनी ससुराल से वापस यूपी की ओर अपने घर लौट रहा एक व्यक्ति शनिवार को यमुना में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

यूपी के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी 45 वर्षीय जमशेद हरियाणा के गांव राणा माजरा से सटे गढ़ी भरल में ससुराल में किसी काम से आया था। शनिवार को वह अपनी ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव राणा माजरा से सटे यमुना घाट से बसेड़ा यमुना घाट के निकट पैदल यमुना पार कर रहा था कि तभी गहरे कुंड में डूब गया। इस दौरान यमुना पार कर रहे अन्य युवक ने जमशेद को डूबता देख शोर मचाया। इसके बाद हरियाणा सीमा से लगते यमुना के पास बसेड़ा, मंडावर, पठेड़ आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने नाव के सहारे उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यमुना पुल पर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राहुल सिसौदिया भी मौके पर पहुंचे। मौके पर आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट गोताखोरों को लगाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। एसआई राहुल सिसौदिया ने बताया कि गोताखोर यमुना में डूबे ग्रामीण की तलाश कर रहे हैं, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें