फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में चीनी घोटाला, 3.39 लाख रुपये की 100 क्विंटल चीनी गायब

Thu, 19 Aug 2021 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जितेंद्र नरवाल, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

इससे पहले भी 24 लाख रुपये की 701 क्विंटल चीनी गायब हो चुकी है जिसकी पड़ताल शुगर मिल प्रबंधन की ओर से गठित कमेटी ने की थी। ये 100 क्विंटल चीनी भी उसी समय गायब हुई है, जिस समय कमेटी ने जांच की थी।
विज्ञापन
चीनी मील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुगर मिल पानीपत में एक बार फिर से चीनी घोटाला सामने आया है। अब मिल से 3.39 लाख रुपये की 100 क्विंटल चीनी गायब हो गई है। ये चीनी शुगर मिल से पक्के बिल पर निकली और यहां से करीब सौ मीटर दूर मिल के बाहर बने किसान सेवा केंद्र तक नहीं पहुंच पाई। किसान सेवा केंद्र के स्टॉक रजिस्टर में आवक हीं दर्ज नहीं है। 100 मीटर के दौरान ही 100 क्विंटल चीनी गायब हो गई।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी 24 लाख रुपये की 701 क्विंटल चीनी गायब हो चुकी है जिसकी पड़ताल शुगर मिल प्रबंधन की ओर से गठित कमेटी ने की थी। ये 100 क्विंटल चीनी भी उसी समय गायब हुई है, जिस समय कमेटी ने जांच की थी। कमेटी की पकड़ में यह 100 क्विंटल गायब चीनी नहीं आई, जिसे अब ऑडिट विभाग ने पकड़ा है।

ऑडिट विभाग ने शुगर मिल प्रबंधन को पूरी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें इसके जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात से लेकर चीनी की रिकवरी करने की बात भी कही गई है। इस रिपोर्ट को शुगर मिल प्रबंधन ने जांच के लिए सीनियर अकांउट अफसर को दे दिया है। मिल के सीनियर अकांउट अफसर का कहना है कि हर हाल में गायब हुई चीनी की रिकवरी की जाएगी ओर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। गौरतलब है 19 मई 2020 के अंक में अमर उजाला ने 701 क्विंटल चीनी के गायब होने का खुलासा किया था। जिसके बाद किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन


यहां से ऐसे गायब हुई चीनी
शुगर मिल ने 11 मई 2019 को किसान सेवा केंद्र को 50-50 किलो के 200 बैग में 100 क्विंटल चीनी भेजी। इस पर 8475 रुपये सीजीएसटी और 8475 रुपये एसजीएसटी भी लगाया। इसमें एजेंट के नाम की जगह एचटीके सुरेंद्र शर्मा लिखा हुआ है। जिसका इनवाइस नंबर 202 है। इस पर वाया रोड और व्हीकल नंबर तक दर्ज किया गया है। जब चीनी ऑडिट की गई तो इस 100 क्विंटल चीनी का किसान सेवा केंद्र पर रिकार्ड नहीं मिला।

उधर, शुगर मिल प्रबंधन की ओर से 24 फरवरी 2020 को मिल में चीनी, शीरा, वीटा बूथ, पेट्रोल पंप, देसी शराब, एथेनॉल, लकड़ी, बगास के स्टॉक की भौतिक गणना के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसमें कमेटी ने अपनी रिपोर्ट 24 फरवरी 2020 को सौंपी, जिसमें विक्रय केंद्र पर चीनी के स्टॉक से 701 क्विंटल चीनी कम पाई गई। यह चीनी शुगर मिल के हिसाब से ही 24 लाख 4 चार 430 रुपये की बनती थी। जांच कमेटी की ओर से तैयार रिपोर्ट के अनुसार विक्रय केंद्र से 701 क्विंटल चीनी एक दिसंबर 2018 से लेकर 13 जनवरी 2020 तक गायब मिली। अब जो 100 क्विंटल चीनी ऑडिट ने पकड़ी है, वह 11 मई 2019 के बिल की है, जिसे कमेटी अपनी जांच में नहीं पकड़ पाई।

जांच जारी है, होगी कार्रवाई: सीएओ
शुगर मिल के किसान सेवा केंद्र से 100 क्विंटल चीनी कम होने की रिपोर्ट मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। ये चीनी करीब 3.39 लाख रुपये की है। जिसकी हर हाल में रिकवरी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ मिल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी। - जितेंद्र , सीनियर अकांउट अफसर।

ऑडिट ने आपत्ति लगाई है, जांच होगी: एमडी
100 क्विंटल चीनी कम होने की रिपोर्ट ऑडिट ने दी है। ये ऑडिट ने आपत्ति दी है। इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई के बारे में कहा जा सकता है। - नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें