फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्पा सेंटरों पर मारा छापा छह लड़कियां,संचालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देह व्यापार होने की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार की शाम शहर के छह स्पा सेंटरों में छापा मारा। यहां से छह लड़कियों और एक स्पा संचालक को हिरासत में लिया गया है। इन्हें चांदनीबाग और सेक्टर-13-17 थाने लाया गया, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने दोनों थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। हालांकि देर रात तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब पौने छह बजे एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने अंसल सुशांत सिटी में दो और सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में चार स्पा सेंटरों में छापा मारा। डीएसपी संदीप ने महिला थाना एसएचओ और महिला पुलिस के पहले अंसल सुशांत सिटी स्थित दो स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां के संचालक नदीम और दो लड़कियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद टीम सेक्टर-25 पहुंची, जहां एक मेगा मॉल के बेसमेंट में बने चार स्पा सेंटर में छापा मारा गया।
टीम ने एक स्पा सेंटर से चार लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई देख वहां मौजूद अन्य स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मच गया। अपने स्पा को खुला छोड़कर भी वह नदारद हो गए। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना चांदनीबाग और थाना सेक्टर- 13/17 को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्पा सेंटर संचालक और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें