पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
पानीपत। 17 से 21 प्वाइंट स्कोर करने वाले 25 बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित किए गए इन खिलाड़ियों को खेल विभाग से रोजाना 80 रुपये यानी हर महीने 2400 रुपये की डाइट मिलेगी। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी भी अपने डाइट पूरी कर सकेंगे।
वीरवार को शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों के चयन के चार फ्लेक्सिब्लिटी राउंड और बॉक्सिंग करवाकर खिलाड़ियों का चयन किया गया था। 2003 से लेकर 2010 जन्मवर्ष वाले 50 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया था जिसमें से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग सिखाने वाले कोच सुनील पंवार ने खिलाड़ियों का ट्रायल अनुसार चयन प्रक्रिया को पूरा किया। सुनील पंवार का कहना है कि इस योजना से 25 खिलाड़ियों को अपनी डाइट पूरी करने में सहायता होगी।
ये रहे 25 खिलाड़ी:
नाम स्कोर
प्रमीत 17
सुधांसु 17
जय 17
शुभम 19
अमन 20
वंश कुमार 18
प्रिंस 17
दिव्यम 21
पंकज 18
तुषार 18
विशु 20
निखिल 19
शिवम 18
करन 17
गगन 19
यशिका 18
ज्योति 18
प्रतीक 20
निधि 18
शिवानी 17
मंजू 19
तृप्ति 20
आस्था 19
मंजू 17
तन्नू 18