फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौतपा के तीसरे दिन फिर बारिश, इसराना में सबसे अधिक 15 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौतपा के तीसरे दिन सुबह बारिश हुई। इसराना में यह सबसे अधिक 15 एमएम दर्ज की गई। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को मध्यम बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे पूर्व नौतपा शुरू होने वाले दिन ही बारिश हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार तड़के आसमान में बादल घिर आए और कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब छह से सात बजे तक बूंदाबांदी चलती रही। पानीपत में पांच एमएम बारशि दर्ज की गई। समालखा में दो व इसराना में 15 एमएम बारिश हुई। बापौली व मतलौडा में आठ-आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को मध्यम बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कई जगह बिजली में कड़क सकती है। इसके बाद अगले कई दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
शनिवार सुबह पांच एमएम बारिश में ही शहर में पानी निकासी की पोल खुल गई। नई अनाज मंडी में घुटनों तक पानी जमा हो गया। इसके अलावा गीता कॉलोनी में गीता मंदिर के बाहर पानी जमा रहा। असंध रोड पर नहर के पास गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने सड़क के दोनों तरफ पानी जमा हो गया। यहां सड़क टूटने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई सब्जी मंडी में पानी जमा होने से एनएफएल और आजाद नगर की तरफ से आने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालक और पैदल लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें