फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खाना खा कर टहलने गए युवक की कार की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। डाहर गांव के पास एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शुक्रवार शाम खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकला था। हादसे के बाद कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत निवासी डाहर ने बताया कि उसका छोटा भाई नरेंद्र शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने बेटे विनय के साथ घर से टहलने के लिए निकला था। जब उसका भाई नरेंद्र श्मशान भूमि के सामने हाईवे पर पहुंचा तो हाईवे पर पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गया। भतीजे विनय की सूचना पर वह अपने भाई को नरेंद्र को घायल अवस्था में पानीपत के सरकारी अस्पताल ले कर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सुरजीत की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें