फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ड्राइवर ने खुद रचा था धातू युक्त मिट्टी से भरी पिकअप लूट का षडयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धातु युक्त मिट्टी से लोड पिकअप को लूट की वारदात के मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि पिकअप को किसी अन्य बदमाश ने नहीं बल्कि खुद पिकअप ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर छुपा लिया था और मालिक को लूट होने की झूठी कहानी सुना दी थी। सीआईए-1 ने शनिवार को आरोपी पिकअप ड्राइवर विक्रम उर्फ विक्की और सहनवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश कुमार के मुताबिक आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने ही यह पूरा षडयंत्र रचा था। पिकअप में धातु युक्त मिट्टी की कीमत 30 लाख रुपये के करीब थी। वे शार्टकट तरीके से रुपये कमाकर अमीर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपने चार अन्य साथियों के साथ पूरी योजना तैयार कर ली। वह जैसे ही पिकअप लेकर निकले तो उन्होंने अपने साथियों को कॉल किया और पिकअप को उनके हवाले कर दिया और मालिक को कॉल कर पिकअप लूट की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी सोनू और विक्की दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सोनू को जेल भेज दिया गया था और विक्की के कब्जे से धातु युक्त मिट्टी बरामद करने के लिए उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घरौंडा से माल बरामद किया गया और उसे सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
यह सुनाई थी झूठी कहानी
मालिक श्याम लाल ने बताया था कि उसने विक्की से वारदात के बारे में पूछा तो विक्की ने बताया कि मलिक पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 25 की तरफ से पांच युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए और पिकअप के आगे रोक दी। उन्हें जबरदस्ती नीचे उतारा और अपनी गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी पर लेजाकर उतार दिया। आरोपी माल समेत गाड़ी छीनकर ले गए। श्याम लाल ने कहा था कि उन्हें पूरा शक है कि ड्राइवर ने जानकारों की मिलीभगत से गाड़ी को छिनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें