फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र में 88 लाख में बनेंगे फुटपाथ, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नालों का निर्माण कार्य बिजली के खंभे न हटने के कारण अभी अधर में लटका हुआ है। अब पुराना औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के किनारे टाइल के फुटपाथ बनाने के लिए 88 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। एचएसआईआईडी अब बिजली निगम द्वारा बिजली के खंभे हटाने का इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर बिजली निगम को खंभे हटाने के लिए बजट नहीं मिला है। निगम ने इसके लिए 85 लाख रुपये की मांग की है। खंभे हटाने के लिए एचएसआईआईडी निगम को पत्र लिख रहा है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र में 3 अलग-अलग चरणों में काम चल रहे हैं। इनमें क्षेत्र की 22 सड़कों को कंकरीट से बनाने का काम 19 करोड़ रुपये में चल रहा है। एक सड़क और गोल चक्कर चौक के चारों और निर्माण बचा हुआ है। बाकी सभी 21 सड़कें पक्की बन चुकी हैं। ठेकेदार गुलशन नरवाल का कहना है कि गोल चक्कर के चारों और भी इसी सप्ताह में सड़क पक्की कर दी जाएंगी। वहीं कैटरिंग इंस्टीट्यूट वाली सड़क का निर्माण भी जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा ड्रेन एवं नालों का का निर्माण 7 करोड़ रुपये में हो रहा है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान विनोद ग्रोवर ने बताया कि नालों का निर्माण कार्य खंभे न हटने के कारण लटका हुआ है। उनकी प्रशासन से मांग है कि जल्द खंभे हटाए जाए।
पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जहां नालों का काम चल रहा है, वहां से बिजली के खंभे हटाने का काम बजट मिलने के बाद शुरू होगा। खंभे हटाने का एस्टीमेट बनाकर एचएसआईआईडीसी को दिया गया है। जैसे ही बजट मिलेगा काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप पुनिया, एसडीओ मॉडल टाउन सब डिविजन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें