फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल प्रतियोगिताओं में पानीपत और कैथल का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बालभवन में जोनल स्तरीय बाल महोत्सव का सोमवार को सोमवार को आगाज किया गया। पहले दिन पानीपत, करनाल, कैथल की टीमों ने ग्रुप डांस में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में पानीपत और कैथल की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

तीन जिलों की टीमों की प्रतियोगिताओं में पानीपत और कैथल में बराबर की टक्कर रही, दोनों ने बराबर स्थान हसिल किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने तथा अति विशिष्ट अतिथि में सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने शिरकत कर बच्चों को आशीर्वाद दिया। यह प्रतियोगिता वीरवार तक चलेगी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा और शिक्षक बोधराज मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल महोत्सव के परिणाम
ग्रुप-1 ग्रुप डांस
प्रथम- मिरांशा एंड ग्रुप, माइल्स स्टोन स्कूल कैथल।
द्वितीय- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत।
तृतीय- जिम्नास्टिक वर्ल्ड एकेडमी, करनाल।
सांत्वना- प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, पानीपत।
ग्रुप-2 ग्रुप डांस
प्रथम- दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैथल।
द्वितीय- प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, पानीपत।
तृतीय- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत।
सांत्वना- पार्थ पब्लिक स्कूल, घरौंडा, करनाल।
ग्रुप-3 ग्रुप डांस
प्रथम- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल।
द्वितीय- ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल।
तृतीय- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।
सांत्वना- चंदन बाल विकास स्कूल, पानीपत।
ग्रुप-4 ग्रुप डांस
प्रथम- जीएसएस स्कूल शेरगढ़, कैथल।
द्वितीय- डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल पानीपत।
तृतीय- पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, करनाल।
सांत्वना- दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैथल।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें