फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालय में रहेंगे सभी अधिकारी

विज्ञापन
पानीपत। बैठक लेते हुए उपायुक्त सुशील सारवान व मंच मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। डीसी सुशील सारवान ने जिला के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब सभी जिला प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अध्यक्ष प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे। ताकि आमजन के कार्य में कोई रुकावट न आए और उनकी समस्या का निवारण भी आसानी से हो सके। अब अगर किसी भी अधिकारी को अगर किसी भी राजकीय कार्य को लेकर जिले के किसी भी क्षेत्र बिंदु पर जाना होगा तो वह दोपहर एक बजे के बाद ही जा सकेगा।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए कही। उन्होंने जिले में हुई पिछले दिनों सीएम की घोषणाओं से संबंधित कार्यों की स्थिति जानी और इनसे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम की घोषणाओं से संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द तय सीमा में पूरा करें। उन्होंने सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों के बारे मे भी संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी संबंधित विभाग की सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए उनको निपटाने का कार्य करें ताकि आमजन को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें